Sheetal Devi : शीतल देवी, पैरों से धनुष चलाने वाली कमाल की खिलाड़ी। एक कुर्सी पर बैठकर अपने दाहिने पैर से धनुष उठाना, फिर दाहिने कंधे का इस्तेमाल कर स्ट्रिंग को पीछे खींचना और जबड़े की ताकत से तीर को छोड़ना… शीतल देवी को आर्चरी करते देखना ऐसा है मानो किसी जादूगर ने अभी कमाल का जादू दिखाया हो और आप अपनी आंखों पर यकीन ना कर पा रहे हो