India-EU Trade Deal: यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार (20 जनवरी) को दावोस 2026 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि इससे 2 अरब लोगों का एक मार्केट बनेगा। डेर लेयेन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताया