Eternal Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म एटर्नल (पूर्व नाम Zomato) के शेयरों में बिकवाली की ऐसी आंधी चली कि यह चार फीसदी टूट गया। इसके शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली का यह माहौल 84 करोड़ डॉलर की निकासी की आशंका पर बना। जानिए कि जोमैटो की पैरेंट कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और इसके शेयरों से इतनी निकासी क्यों हो सकती है?