संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने, ऐप्सटीन फ़ाइल्स (Epstein Files) के नाम से जारी सन्देशों और तस्वीरों व वीडियो सामग्री के भंडार को ‘व्यथित करने देने वाले और ठोस सबूतों’ का भंडाफोड़ करने वाली सामग्री क़रार दिया है. उन्होंने इस मामले की तह तक जाने के लिए व्यापक, निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच कराए जाने की मांग करते हुए कहा है कि चाहे कोई कितने भी धनी या शक्तिशाली हों, क़ानून से ऊपर कोई नहीं है. आइए जानते हैं कुछ सवालों के जवाब.