(खबरें अब आसान भाषा में)
EPFO: अब प्रॉविडेंड फंड से पैसा निकालना पहले से ज्यादा आसान होगा। EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने प्रॉविडेंट फंड (PF) निकालने का प्रोसेस आसान बना दिया है। अब ऑनलाइन PF निकालते समय आपको न तो कैंसिल चेक अपलोड करना होगा और न ही कंपनी या नियोक्ता से मंजूरी लेनी पड़ेगी।