EPFO: कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) ने PF निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को PF का पैसा निकालने के लिए लंबी फॉर्मैलिटी पूरी करने की ज़रूरत नहीं होगी। इसके बजाय वे सीधे UPI (Unified Payments Interface) के जरिए अपना पैसा निकाल सकेंगे।