लिस्टिंग से पहले एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का IPO 28 नवंबर को ग्रे मार्केट में मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के IPO की लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी। इनवेस्टरगेन के आंकड़ों के मुताबिक, इस IPO को 89.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और ग्रे मार्केट में शेयर 49 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था, जो अपर प्राइस बैंड से 33.11 पर्सेंट ज्यादा है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) पहले तकरीबन 38 पर्सेंट के आसपास था और इसमें हल्की गिरावट हुई थी