Elon Musk’s Starlink in India: भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं तब शुरू होंगी जब सरकार मूल्य निर्धारण और स्पेक्ट्रम आवंटन के नियम तय करेगी। यह प्रक्रिया तभी शुरू हो सकती है जब ट्राई अपनी सिफारिशें जारी करेगा, जिसके दिसंबर के अंत तक आने की उम्मीद है। सैटेलाइट सर्विसेज सेक्टर में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडा आइडिया जैसी देशी कंपनियों की एमेजॉन और स्टारलिंग जैसी वैश्विक कंपनियों से भिड़ंत होगी