Elon Musk Vs Trump: टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल से नाराज एलॉन मस्क ने एक बार फिर ट्रंप प्रशासन पर हमला बोला है। अरबपति कारोबारी और टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। मस्क ने इस बिल की निंदा करते हुए इसको आपत्तिजनक और अनावश्यक खर्च से भरा बिल करार दिया है