Elon Musk: 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसके बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई पर हमले किए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही कहानी वायरल हो गई और दावा किया गया कि एलन मस्क के AI चैटबॉट ‘Grok’ ने इस हमले की तारीख पहले ही “भविष्यवाणी” कर दी थी।