Ellenbarrie IPO Listing: एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, एसिटिलीन, नाइट्रोजन, हीलियम, हाइड्रोजन, आर्गन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी अहम गैसें बनाकर सप्लाई करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?