ED Vs Supreme Court: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी हाल के कुछ मामलों की जांच करते समय “सारी हदें पार कर रही है”। शीर्ष अदालत मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें 1,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में ED जांच को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी