संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के नए अध्यक्ष, नेपाल के राजदूत लोक बहादुर थापा ने इस पद को, अपने देश और बहुपक्षवाद के प्रति उसकी स्थाई प्रतिबद्धता के लिए एक “ऐतिहासिक क्षण” क़रार दिया है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान, गाँवों को मज़बूत करने के लिए कृषि की बेहतरी और निर्धनता दूर करने के प्रयासों पर ख़ास ध्यान देने की भी बात कही है.