Economic survey: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कहा गया है कि रिटेल महंगाई के लक्षित स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। महंगाई दर की स्थिति संतुलित स्तर पर बरकरार है। ट्रेड आउटलुक में अनिश्चितता बरकरार रहना संभव है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बदलाव के आधार पर मापी जाने वाली खुदरा महंगाई वित्त वर्ष 2024 के 5.4 फीसदी से घटकर अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9 फीसदी पर रही है