US Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, कैलिफोर्निया के केप मेंडोकिनो के तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 10:44 बजे फर्नडेल पश्चिम में आया। यह ओरेगन सीमा के पास हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा सा शहर है