Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों को लोगों ने महसूस किया। रात करीब 9:06 बजे कुछ सेकंड के लिए कई झटके महसूस किए गए। जिसके बाद घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक कहीं से भी किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।