Duplicate Ghee in Delhi: हानिकारक रसायनों वाले नकली घी पर अंकुश लगाने के लिए यह छापेमारी त्योहारी सीजन के दौरान की गई है। इसी महीने के अंत में दिवाली भी है। अधिकारियों ने बताया कि शिव विहार, करावल नगर और मुस्तफाबाद में की गई कार्रवाई में शफीक, यूसुफ मलिक, उसके बेटे महबूब, शाकिर, शाहरुख और जमालुद्दीन नामक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है