संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी हिस्से में हिंसक टकराव के बीच, बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों पर चिन्ता जताई है, जोकि बारिश के मौसम में बढ़ रहे हैं. सरकारी सुरक्षा बलों और विद्रोही गुटों में लड़ाई में हताहतों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्वास्थ्य केन्द्रों पर दबाव है और लोग एमपॉक्स, मलेरिया, हैज़ा समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.