संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्यच (DRC) में बढ़ते संकट पर अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया पर बहस करने के लिए, बुधवार को एक विशेष बैठक की है. साथ ही, डीआरसी के लिए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष सहायता अधिकारी ब्रूनो लैमारकिस ने सभी युद्धरत पक्षों से, जीवनरक्षक राहत आपूर्ति को सबसे ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचने की अनुमति देने की अपील की है.