(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस कहा है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में इबोला के प्रकोप का सामना करने के प्रयासों में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं, अलबत्ता परीक्षण, निगरानी और सामुदायिक विश्वास जीतने में अब भी बड़ी चुनौतियाँ बनी हुई हैं.