भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के अपने फैसले का बचाव किया है। भारत का कहना है कि ऊर्जा से जुड़े फैसले देश के राष्ट्रीय हित में लिए जाते हैं, ताकि आम लोगों को सस्ती और सुरक्षित आपूर्ति मिल सके। भारत ने यह भी साफ किया है कि वह अपनी रणनीतिक और आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी देशों के साथ सहयोग जारी रखेगा