Israel Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर है. इस यात्रा पर पूरी दुनिया निगाहें बनी हुई है, क्योंकि ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम से लेकर गाजा युद्धविराम इस यात्रा का केंद्र हैं. ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री के सामने कहा कि ईरान मिलना चाहता है और वे कुछ हल निकालना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि ईरान की स्थिति पिछले दो हफ्तों से बहुत अलग है. और साथ ही ट्रंप ने कहा है कि वह सही समय पर ईरान पर लगे कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना चाहेंगे।