Dollar Vs Rupee : बुधवार, 14 अक्टूबर को भारतीय रुपया एक महीने से ज्यादा अवधि के अपने सबसे मज़बूत लेवल पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा में सट्टेबाजी को रोकने के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कई उपायों और गवर्नर संजय मल्होत्रा के मनीकंट्रोल को दिए गए इस बयान के बाद कि करेंसी में मजबूती लाने के लिए और कदम उठाए जा सकते हैं,रुपये में यह बढ़त देखने को मिली है। मनीकंट्रोल के साथ एक खास बातचीत में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सेंट्रल बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाज़ी को रोकने के लिए और कदम उठाने को तैयार है।