Forex trading : मिरे एसेट शेयर्स में रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का कहना है कि डॉलर की मजबूती और ग्लोबल बाजारों की कमजोरी के कारण आज भारतीय रुपया 86 के स्तर को पार कर गया और नए निचले स्तर पर पहुंच गया। एफआईआई नेट सेलर बने हुए हैं, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी नान-एग्री पेरोल रिपोर्ट उम्मीद से बेहतर होने के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई है