Currency Exchange: इसके अलावा, बाजार की नजर आज होने वाली 10 अरब अमेरिकी डॉलर/भारतीय रुपये की खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी पर भी रहेगी। सभी की निगाहें आगामी आर्थिक आंकड़ों पर हैं, जिनमें भारत के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े भी शामिल हैं। उम्मीद है कि मजबूत ग्रामीण मांग और बढ़े हुए सरकारी खर्च के कारण जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी के आसपास रह सकती है