DLF Share Price: दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) एनालिस्ट बैठक में कहा गया कि नई सेल्स बुकिंग की रफ्तार मौजूदा स्तर पर बरकरार रहेगी। अगले 5 सालों में 1.14 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट लॉन्च किये जाने की संभावना है। कंपनी ने FY25 के 9 महीनों में पाइपलाइन के 35% प्रोजेक्ट लॉन्च किये हैं। FY26 में 15% से ज्यादा प्रोजेक्ट लॉन्च करने की कंपनी तैयारी कर रही है। कंपनी के एन्युटी पोर्टफोलियो रेंटल 10,000 करोड़ रुपये के पार निकलने की उम्मीद है। एन्युटी पोर्टफोलियो रेंटल मौजूदा से दोगुना होने की उम्मीद है। FY30 तक ग्रुप का नेट कर्ज जीरो करने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले वक्त में मुनाफे का 50% पेआउट रेश्यो की ओर बढ़ेगा। ये स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर है। इस पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है जबकि मॉर्गन स्टेनली ने इक्वलवेट रेटिंग दी है।