DLF Share Price: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF लिमिटेड ने मुंबई के मार्केट में धमाकेदार वापसी की है। कंपनी ने शुक्रवार 25 जुलाई को बताया कि उसके पहले मुंबई प्रोजेक्ट ‘द वेस्टपार्क (The Westpark)’ के तहत लॉन्च की गई चारों टावरों की सभी यूनिट्स पूरी तरह बिक चुकी हैं। कंपनी ने इस बिक्री से 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू हासिल किया है। DLF का यह प्रोजेक्ट अंधेरी (वेस्ट) इलाके में लिंक रोड के पास हैं