Diwali Gift for Anganwadi Workers: महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली के इस त्योहारी सीजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खास तोहफा का ऐलान किया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत कार्यरत लगभग 1,10,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 2000 रुपये का दिवाली बोनस दिया जाएगा।