Divyanka Tripathi Baby Shower: टीवी जगत की मशहूर जोड़ी दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने मुंबई में एक शानदार बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की, जिसमें एकता कपूर और रुहानिका धवन जैसे कई सितारों ने शिरकत की। जून 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे इस जोड़े के लिए यह शाम ‘ये है मोहब्बतें’ के कलाकारों के रीयूनियन और ढेरों खुशियों से भरी रही।