Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के लिए 24 घंटे के शो शुरू हो चुके हैं और एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया गया है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। दुनिया भर में फैंस का क्रेज इस कदर है कि कई जगह शो हाउसफुल हो चुके हैं।