Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 44 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। आमतौर पर किसी भी फिल्म की कमाई एक महीने के भीतर धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया है कि दमदार कंटेंट और स्टार पॉवर मिलकर लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।