Dhurandhar 2 Spoiler: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक वायरल स्क्रीनशॉट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, जिसमें यामी गौतम के ‘डॉक्टर’ के किरदार में होने का संकेत मिला है। चर्चा है कि उनका यह कैमियो फिल्म की कहानी में एक बड़ा मोड़ ला सकता है और इसका जुड़ाव निर्देशक आदित्य धर की पिछली फिल्म ‘उरी’ से भी हो सकता है।