Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है, लेकिन पर्दे पर दिखने वाली इस भव्यता के पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत और त्याग की कई अनसुनी कहानियां छिपी हैं। फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता दानिश इकबाल ने हाल ही में अपने चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।