Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ₹800 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है, लेकिन विकिपीडिया पर इसे ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ बताए जाने से विवाद छिड़ गया है। फिल्म में नोटबंदी जैसे विषयों के चित्रण को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों और आलोचकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है।