Dhurandhar: बॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर सितारे रणवीर सिंह ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने रिलीज के महज 21 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और इस तरह यह फिल्म भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने यह जादुई आंकड़ा छुआ है।