Dhurandhar 2 Lights Up NYC’s Times Square billboards: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वैश्विक स्तर पर धूम मचाते हुए मात्र एक हफ्ते में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता का जश्न न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भव्य बिलबोर्ड्स के साथ मनाया गया, जिसने भारतीय सिनेमा की बढ़ती वैश्विक पहुंच को साबित कर दिया है।