(खबरें अब आसान भाषा में)
Dharmendra सांस लेने में तकलीफ की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन सोशल मीडिया से लेकर कई खबरिया चैनल पर उनके निधन की खबर प्रसारित कर दी गई। धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने इसे गैरजिम्मेदाराना करार दिया और अपनी नाराजगी जताई है।