Indigo Crisis Update: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने संकटग्रस्त इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को गुरुवार (11 दिसंबर) को दोपहर 3 बजे पेश होने का निर्देश दिया है। एल्बर्स को भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन में नेटवर्क-वाइड गंभीर रुकावट से जुड़ा पूरा डेटा और अपडेट पेश करने का आदेश दिया है