(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Weather Update: बुधवार की सुबह दिल्ली में हल्की ठंडक और सुहावना मौसम रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आने वाले दिनों में बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना जताई है। शहर का न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहा।