(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Weather Today: दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम बदला हुआ रहा। रात में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी के साथ बिजली चमकने के कारण सुबह आसमान बादलों से ढका और हल्का धुंधला नजर आया। नोएडा और गुरुग्राम जैसे आसपास के इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहा।