Delhi Weather: मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, 28 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। शुरुआत में अगले दो दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है