India Weather News : शुक्रवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में आए खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 से ज्यादा उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट संचालक DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने बयान में कहा, “दिल्ली में खराब मौसम की वजह से, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान से जुड़े नए अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें