Waqf Board case: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार (14 नवंबर) को दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने मामले में खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से भी इनकार कर दिया