Delhi University Bomb Threat: छात्रों और कर्मचारियों को एहतियाती तौर पर सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है, और कॉलेजों में प्रवेश को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें लिखा था, ‘पाकिस्तान की ISI सेल की मिलीभगत से, जिन्हें कोयंबटूर में सुरक्षित पनाह दी गई थी, दिल्ली के दो कॉलेजों को उड़ाने के लिए यह ऑपरेशन आज के लिए प्लान किया गया था’