New Delhi railway station stampede: 15 फरवरी की रात को खचाखच भरे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री फुटओवर ब्रिज से नीचे उतरते समय फिसलकर दूसरों पर गिर गए। ये यात्री प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए जा रहे थे