Delhi Air Pollution: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने पूछा कि इसके लिए न्यायपालिका कौन सी जादुई छड़ी चलाकर बताए। हम कौन सा आदेश पारित कर सकते हैं कि आज हवा साफ हो जाए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार खराब होती एयर क्वालिटी से संबंधित एक याचिका पर तीन दिसंबर को सुनवाई करने पर गुरुवार (27 नवंबर) को सहमति जताई