Delhi-NCR Heatwave Alert: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। देश के कई इलाके अभी से ही भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस छू सकता है