Delhi NCR Weather : दिल्ली (Delhi Weather): दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के वक्त गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक दौर आने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। दिल्ली में 13 जून का अधिकतम तापमान 36°C से 38°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से काफी कम है