(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Motorcycle Accident: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर पुस्ता इलाके में एक मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और 29 वर्षीय युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कुत्तों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तुषार कुमार के रूप में हुई है।