Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सुबह-सुबह ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो देरी से चल रही है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली मेट्रो ने एक्स (X) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।